फतेहपुर । अपने दौरे के दूसरे दिन जनपद के नोडल अधिकारी अनुराग यादव प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय मलवा का निरीक्षण किया गया ।जिसके दौरान उन्होंने कक्षा आठ की दो बच्चियों से 13 का पहाड़ा पढ़वाकर देखा एवं कक्षा 6 व 7 की बच्चियों से बातचीत की । उन्होंने प्रधानाध्यापक से पूछा की कितनी क्लासेज चलती हैं एवं यूनिफॉर्म के बारे में जानकारी ली ।

उनके द्वारा बच्चियों के सेनेटरी नैपकिन के वितरण की क्या व्यवस्था है । पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया की स्टॉक रहता है । उसी से नियमित उपलब्ध कराते हैं ।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रत्येक बच्चियों का हेल्थ कार्ड बनवा लीजिए । जिससे उनके हीमोग्लोबिन एवं अन्य स्वास्थ्य इंडिकेटर का पता चलता रहे ।
उन्होंने वॉशरूम देखा,कैमरे की क्रियाशीलयता देखी,स्टॉक रजिस्टर देखा, खेल कूद की गतिविधियों को देखा और स्पोर्ट्स टीचर से बातचीत की कि कौन कौन सा खेल बच्चों को सिखाती हो ।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि खेल के अध्यापक को प्रॉपर ट्रेनिंग कराएं । जिससे वो बच्चियों को और भी तरीके से सिखा पाएं । पाक शाला देखी क्या क्या बनता है । मेनू को चेक कर रसोइया से कब से खाना बना रही हो पूछा । इसके पश्चात उनके द्वारा विका सखंड तेलियानी के ग्राम सेनीपुर मलौनी का निरीक्षण किया गया । इसके दौरान उन्होंने ग्राम सचिवालय,लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास,आर आर सी सेंटर ,अन्नपूर्णा भवन को देखा एवं उनके संचालन की जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इसके पश्चात उनके द्वारा अरिहंत प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई तेलियानी का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने पुष्टाहार निर्माण होने की प्रक्रिया को देखा एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा इसके संचालन के विषय में जानकारी ली और उनके द्वारा निर्मित किए जा रहे उत्पादों की जानकारी करते हुए रजिस्टर से उनका मिलान कराया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप जिलाधिकारी सदर अर्चना अग्निहोत्री, उप जिलाधिकारी बिन्दकी प्रभाकर त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर, पीडी डीआरडीए सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
