फतेहपुर । डॉ० वेद ब्रत गंगवार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जनपद में रूरल बैकयार्ड बकरी योजनांतर्गत 12 इकाईयों का लक्ष्य निधारित किया गया है । उक्त चयन के संदर्भ में अवगत कराना है कि चयन की प्रक्रिया निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार किया जाना है ।
अत आप पत्र के साथ संलग्न दिशा-निर्देशों के अनुसार समस्त जाति वर्ग के भुमिहीन महिला /पुरुष विधवा निराश्रित महिला एवं कोविड प्रभावित परिवार एवं अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग जन हेतु आवंटित आरक्षण आदि को सम्मिलित करते नवीन चयन की सूची / विवरण शीघ्र अतिशीघ्र संलग्न प्रारूप पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें । जिससे की उक्त लाभार्थियों की सूची निदेशक,प्रशासन एवं विकास ,पशुपालन विभाग उ०प्र० लखनऊ को प्रेषित करते हुये अग्रिम कार्यवाही की जा सकें ।
