फतेहपुर समाज कल्याण/पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के अनुमोदन के संबंध में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन्न हुई ।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि शादी अनुदान योजना में वित्तीय वर्ष 2025–26 में जनपद को 1650 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष 1029 आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त हुए, जिसमें पिछड़ा वर्ग के 493 आवेदकों के फार्म परीक्षणोपरांत सही पाए गए है ।
अनुसूचित जाति/जनजाति में 786 लक्ष्य के सापेक्ष 199, सामान्य वर्ग में 312 लक्ष्य के सापेक्ष 62 का जिलास्तरीय समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्ताव रख गया । जिस पर सभी समिति के सदस्यों द्वारा सहमति जतायी ।
साथ ही जिलाधिकारी ने उक्त प्रस्तावों को अनुमोदित करते हुए कहा कि यथा शीघ्र लाभार्थियों को नियमानुसार योजना से लाभान्वित किया जाय, शेष आवेदनों की जांच कर जल्द-जल्द योजना से लाभान्वित कराने के निर्देश संबंधित को दिए ।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधियों सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
