फतेहपुर । यूपी 112 द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य के क्रम में बीते दिन कॉलर द्वारा बताया गया कि ग्राम कैबई के पास अज्ञात डम्पर वाहन ने मोटर साइकिल (यूपी/1ए, वाई0649) में टक्कर मार कर भाग गया । मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति घायल हो गया है ।
मौके पर पीआरवी कर्मियों द्वारा फील्ड इवेन्ट क्रियेट कराते हुए घायल व्यक्ति को पीआरवी वाहन 1173 तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए ।
त्वरित घायल व्यक्ति(रामू निवासी ग्राम हरियापुर थाना ललौली जनपद फतेहपुर) को प्राथमिक उपचार हेतु स्वयं पीआरवी वाहन द्वारा सदर अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया है तथा घायल व्यक्ति के फोन से उसके घर वालों को अवगत कराया गया । पीआरवी 1173 द्वारा किये गये इस कार्य की घायल व्यक्ति के परिवारजन एवं आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी । पी0आर0वी0-1173 के कर्मियों में कमाण्डर मु0आ0 निरंजन कुमार,सबकमाण्डर आरक्षी अमन सिंह,पायलट आरक्षी श्रवण कुमार शामिल हैं ।
