फतेहपुर । जिले के प्राइवेट अस्पताल स्मिता नर्सिंग होम में भर्ती मरीज शीला पत्नी राज कुमार निवासी आबूनगर फतेहपुर है ।
मरीज को डिलीवरी के बाद रक्त की कमी हो गई है जिला अस्पताल रक्त केंद्र में ओ पॉजिटिव रक्त उपलब्ध न था,जिसकी जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को होते ही वेरिफिकेशन कर संस्था के ग्रुप में मैसेज डाला गया । ग्रुप में मैसेज देखकर सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यापक आचार्य महेश ने तत्काल रक्त देने के लिए तैयार हो गए और देर रात 10 बजे जिला अस्पताल रक्त केंद्र पहुंच कर अपना 95वे व रक्तदान किया । जिससे मरीज के तीमारदार को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सका ।
इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री प्रसून तिवारी, विवेक मिश्रा व रक्त केंद्र लैब टेक्नीशियन अखिलेश, लैब अटेंडेंट राजू कैथवास, सुभाष मौर्य उपस्थित रहे ।
