फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बकेवर पुलिस द्वारा केस नं-108 /14 धारा 147/504/506/283 भादवि थाना बकेवर से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रामसिंह पुत्र चन्द्र पाल निवासी ग्राम मेघनपुर थाना बकेवर फतेहपुर उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक कप्तान सिंह थाना बकेवर, कांस्टेबल धीरज यादव शामिल हैं ।
