कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी डीसीएम में जा घुसी । हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति औंग थाना क्षेत्र के गलाथा का मजरा बेरीनारी कटरी निवासी अमरजीत (35) है । वह बुधवार दोपहर अपने गांव से राशन लेने जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ । वही मानवता की मिसाल पेश करते हुए, पीछे से आ रहे पेटीएम कर्मचारी दीपक ने घायल अमरजीत की मदद की ।
उन्होंने घायल को हाईवे से हटाकर अपने कपड़ों से उसके पैर और हाथ को बांधा,जिससे ज्यादा खून न बहे । उन्होंने तुरंत एनएचएआई एंबुलेंस को सूचना दी । घायल को पहले सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
