बिन्दकी/फतेहपुर । आगामी 27 जून को नगर में निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा को लेकर एडीएम तथा एएसपी ने अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिल कर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। जिन स्थानों से भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा निकलेगी उनका भी निरीक्षण किया ।
कस्बे में आगामी 27 जून को निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा को ले कर बुधवार को फतेहपुर जनपद के एडीएम अविनाश त्रिपाठी तथा एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने निरीक्षण किया ।
दोनों अधिकारी अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बिन्दकी कस्बे के मोहल्ला महजनी गली स्थित ठाकुरद्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी के मंदिर गए । जहां से भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा आरती करने के बाद यात्रा का शुभारंभ होता है इसके बाद दोनों अधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी भगवान श्री जगन्नाथजी की यात्रा निकलने वाले रूट महजनी गली, खजुहा चौराहा, मेंन बाजार, घियाही गली, बजाजा गली आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया । कहा कि निर्धारित रूट से ही यात्रा निकाली जाए । जिन स्थानों से यात्रा निकलेगी वहा पर बिजली के तार ऊंचाई में करने का काम किया जाए । डीजे की ध्वनि बहुत तेज ना होने पाए ।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, तहसीलदार अचिलेश कुमार सिंह,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह,कस्बा इंचार्ज राज नारायण के अलावा व्यापारी नेता और समाजसेवी लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर,एडवोकेट सितेश तिवारी उर्फ गोल्डी तिवारी तथा सोनू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।
