फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु माह जून 2025 की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की मासिक बैठक 1 जुलाई 2025 को 03 बजे अपराह्न कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी ।
