फतेहपुर । ए०के० सिंह ज्येष्ठ प्रबन्धक जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी नीति के अन्तर्गत टूल्स किट्स वितरण योजना में जनपद को प्राप्त दोना पत्तल मेकिंग मशीन आज अजय सिंह “रिकं लोहारी” जिला पंचायत सदस्य /मण्डल प्रभारी के द्वारा आशीष कुमार,संगीता देवी,महेन्द्र कुमार ,राजीव सिंह,राकेश,सैलाब सिंह व श्रीमती सुषमा सिह को निःशुल्क दोना मेकिंग कार्य में लगे परम्परागत एवं इस कार्य में रूचि रखने वाले अन्य कारीगरों/लाभार्थियों को वितरण किया गया इस मौके पर ए० के० सिंह,ज्येष्ठ प्रबन्धक/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी,मो० खालिद व विश्राम उपस्थित रहे ।
