बिन्दकी/फतेहपुर । स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत भवन में एक नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहाकि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा स्वंय शिविर में पहुंचकर लोगों की जांच करते हैं और निशुल्क दवा भी देते हैं । निश्चित रूप से इस प्रकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है । सरकार की मनसा है कि अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल सके ।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को अमेना गांव के पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिन्दकी क्षेत्र के विधायक जय कुमार सिंह जैकी मौजूद रहे ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं । चिकित्सक व कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचते हैं । लोगों की स्वास्थ्य संबंधी निशुल्क जांच करते हैं और निशुल्क दवाई भी दी जाती है ।
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ० धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खजुहा ौब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के शिविरो का आयोजन लगातार किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि आज के शिविर में 80 लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गई है ।
इस मौके पर खजुहा ब्लॉक प्रमुख पति सुरेंद्र सिंह उत्तम,ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह पटेल उर्फ पिंटू,c3 संस्था के जिला समन्वयक में मनोज मिश्रा,ब्लॉक समन्वयक संजय शुक्ला,दंत चिकित्सक धनंजय,नेत्र रोग सहायक प्रवीण कुमार,फार्मासिस्ट बछराज सिंह,लैबटेक्नीशियन अजय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
