फतेहपुर । उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खागा ने बताया कि एतद्वारा सूचित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र -243 खागा (अ० जा०) के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 28 जून 2025 (शनिवार) को प्रशिक्षण आयोजित किया गया है ।
इस प्रशिक्षण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO), सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की जानकारी, क्षमता एवं जागरूकता का मूल्यांकन सुनिश्चित करने हेतु बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी ।
अतः सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों,जो निर्वाचन कार्य से जुड़े हैं,जिसको निर्देशित किया जाता है कि 28 जून 2025 (शनिवार) को अपराह्नः 04:00 बजे से स्थान-तहसील सभागार खागा में आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ।
