फतेहपुर । उप कृषि निदेशक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत आज से 12 जुलाई 2025 तक कृषि यन्त्रों की ऑन लाइन बुकिंग विभागीय वेबसाइड पर की जा रही है ।
एस०एम०ए०एम योजनान्तर्गत कृषि यन्त्रो के लक्ष्य जैसे- रोटावेटर, पावर आपरेटेड चैफ कटर ,कम्बाईन हारवेस्टर विद सुपर एस०एम० एस०,हैरो,कल्टीवेटर, स्ट्रारीपर, किसान ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी),फार्म मशीनरी बैंक (एफ०पी०ओ हेतु) पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान देय है ।
इन सीटू योजनान्तर्गत सुपर सीडर, बेलिंग मशीन, स्ट्रारेक, सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइण्डर,मेज सेलर, बैच ड्रायर, पॉपिंग मशीन, मल्टी क्रोप थ्रेशर, लेजर लैंड लेबलर, मिनी दाल मिल, मिनी राइस मिल, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, स्ट्रारीपर,पावर टिलर, ट्रैक्टर माउंटेन स्प्रेयर,आलू खुदाई मशीन,आलू बोने की मशीन सहित अन्य कृषि यंत्रों पर मूल्य का 40 से 50 प्रतिशत अनुदान देय है ।
समस्त कृषि यंत्रों के लक्ष्य दर्शन 2.0 पोर्टल पर विकास खण्डवार/जनपद वार दिखाई देंगे । रू0 10001 से 100000 तक भुनदान के कृषि यंत्रों हेतु जमननत धनराशि रू0 2500 होगी एवं रू० 100001 से अधिक अनदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रू0 5000 होगी ।
किसान भाई अपने लैपटॉप,डेस्कटॉप,ऐण्ड्रायड मोबाइल अथवा किसी भी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय वेबसाइड पर किसान कार्नर के अन्तर्गत “यन्त्र बुकिंग प्रारम्भ” पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठायें ।
किसान भाईयों को यह भी सूचित किया जाता है कि कृषि यन्त्र की बुकिंग के दौरान उपयोग होने वाला मोबाइल नं० स्वयं का अथवा खून के रिस्ते का ही उपयोग कर बुकिंग करें । अन्यथा आपका अभ्यर्थन निरस्त हो जाएगा ।
