कानपुर । कमिश्नर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल की पाइपलाइन से डीजल चोरी का मामला उजागर हुआ है वही इंडियन ऑयल के प्रबंधक शिवम सिंह ने इसी की शिकायत महाराजपुर थाने में की है ।
वही इंडियन ऑयल के सहायक प्रबंधक शिवम सिंह के अनुसार 15 जून को पाइपलाइन में प्रेशर कम पाया गया । तेल चोरी की आशंका को देखते हुए टीम द्वारा सर्वे कराया गया । जहां जांच में मंगलवार को टिकरिया गांव के पास पाइपलाइन में छेद मिला ।
जांच पड़ताल की गई तो मौके से प्लास्टिक पाइप, वाल्व, निप्पल, क्लैंप,फ्लैंज,प्रयुक्त गैसकेट,नट बोल्ट था । मिट्टी से बोर मिले वही चोरी टिकरा पैगंबरपुर चौराहे से करीब 800 मीटर दूर वाल्व से की गई । मौके से वाल्व और प्लास्टिक पाइप जैसा सामान बरामद हुआ है । सहायक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है ।
जेसीपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण,अधिकारियों को गंभीरता से मामले की छानबीन के दिए निर्देश वही ज्वाइंट कमिश्नर विनोद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गंभीरता से मामले की जांच के निर्देश दिए । इस दौरान इंडियन ऑयल के अधिकारी भी मौजूद रहे ।
वही लगभाग 3 माह पूर्व थरेपाह गांव में खेतों से वाल्व से छेड़ कर हुई थी । लाखों की चोरी हुई थी । यह पाइप लाइन बरौनी से शुरू होकर विभिन्न गांव व जनपदों से गुजरते हुए प्रयागराज जाती है ।
