कानपुर । महाराजपुर पुलिस ने पच्चीस हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई में जुट गई । वही लगभा दो माह पूर्व महाराजपुर के लालूखेड़ा में (35) वर्षीय मजदूर राधेलाल का शव कुएं में मिलने के बाद उनके परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था ।
वही मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच पड़ताल की । वहीं पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । एक अभियुक्त सूबेदार निषाद पुत्र अमर निषाद निवासी लालू खेड़ा फरार चल रहा था ।
महाराजपुर पुलिस ने अभियुक्त सूबेदार (29) वर्षीय को महाराजपुर क्षेत्र के तिवारीपुर ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । कानपुर कमिश्नरेट ने हाल ही में 16 वांछित इनामी अपराधियों की लिस्ट में महाराजपुर पुलिस ने पहला अभियुक्त पच्चीस हजार इनामी वांछित सूबेदार निषाद पुत्र आम निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई ।
