कानपुर । महराजपुर क्षेत्र के मवईया गांव में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया । इस घटना में कुल 9 लोग घायल हुए हैं । एक पक्ष से 5 और दूसरे पक्ष से 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं ।
वही धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह और उनके पुत्रों ने होली के समय उनके पिता की दुकान से 5 हजार रुपए की उधारी ली थी । पैसे मांगने पर आरोपियों ने उनके पिता के साथ मारपीट की और सिर में चोट पहुंचाई । थाने में शिकायत की गई । लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
वही धीरेन्द्र के अनुसार आरोपियों ने उनके 5 वर्षीय बेटे अयांश को उठाने की धमकी दी । इस डर से बच्चे ने कोचिंग जाना बंद कर दिया । शुक्रवार सुबह बच्चे को लेकर विवाद हुआ । आरोपियों ने फावड़े, फरसे और कुल्हाड़ी से धीरेन्द्र के भाई नरेंद्र ,पत्नी अंजली, पिता राम सजीवन और भाभी पर जानलेवा हमला किया ।
दूसरे पक्ष से चार लोगों को आई चोटें वही दूसरे पक्ष का कहना है कि विवाद एक पुराने बगीचे को लेकर है । जिसमें कई हिस्सेदार हैं । नरवल तहसील में शिकायत की गई थी । जिस पर राजस्व विभाग टीम ने मौके पर पहुंच कर नाप की गई थी । इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ ।
उनका आरोप है कि विरोधी पक्ष ने लाठी-डंडों से सुरेंद्र सिंह,निर्भय सिंह, अभय सिंह और मनु सिंह के साथ मारपीट की । इस घटना में चार लोगों को चोटें आई है । पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को उपचार हेतु सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
