बिन्दकी/फतेहपुर । रात में दो ट्रक में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई जिसके चलते एक ट्रक का चालक गंभीर घायल हो गया दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची गंभीर घायल ट्रक चालक को एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोरवा गांव के समीप शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे दो ट्रकों में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई । दुर्घटना के बाद हड़कंप पर मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । एक तक का चालक चुन्नू कुशवाहा उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम बिचवाही थाना चिल्ला जनपद बांदा गंभीर घायल हो गया । घायल चालक को काफी प्रयास के बाद ट्रक से बाहर निकाला गया । गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में एंबुलेंस 108 द्वारा भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
