कानपुर । बौसर गांव के रिंकू को रेलवे या सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7 लाख रुपए ठग लिए गए ।
वही मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रिंकू ने बताया कि मोहाली गांव के सोनू वर्मा ने नौकरी दिलाने का वादा किया था । सोनू ने खुद 6 लाख रुपए और उनके साढू संतोष ने 1 लाख रुपए लिए । नौकरी नहीं लगने पर जब रिंकू ने पैसे वापस मांगे तो सोनू ने जान से मारने की धमकी दी ।
वही एक साल पहले रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था । सोनू ने फरवरी 2025 तक पूरी रकम लौटाने का वादा किया था । चार महीने बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए गए । पैसों की मांग करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए ।
