कानपुर । नरवल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल सहित कई गांवों में पीएम मोदी की मन की बात एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का माल्यार्पण कर और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की गोष्ठी की गई वही रामनगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो के नेतृत्व में मन की बात सुनी गई ।
जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा वरिष्ठ नेता कमलेश द्विवेदी ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर सभी कार्यकर्ता एक-एक वृक्ष अपने मां के नाम से लगाया और उनकी देखरेख करेंगे को ।
वहीं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रानू शुक्ला ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा लगातार सरसौल क्षेत्र को विकसित करने का कार्य किया गया। रविवार को इस गोष्ठी में हम सभी एक-एक पौधा लगाकर उसकी सेवा करेंगे । कार्यक्रम में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया गया ।
बतातें चले कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में योग दिवस का जिक्र किया है और योग दिवस की थीम को लेकर भी चर्चा की । पीएम ने कहा कि इस बार की थीम भी बहुत खास थी, ‘एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य’, ये सिर्फ एक नारा नहीं है, ये एक दिशा है जो हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का एहसास कराती है । सरसौल ब्लाक क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया ।
वही प्रमुख रूप से राजेंद्र कुशवाहा सरसौल मंडल कोषाध्यक्ष, संतोष कोरी,अनूप पाल,शिव नारायण उत्तम, राम सिंह, गोपाल चौरसिया, सुजीत,शेखर, पवन, बसंत, अज्जू, राजन यादव, प्रताप, अंकित, रवि साहू,अख्तर खान, कन्हैया, राहुल पासवान, सत्येन्द्र आदि लोग मौजूद रहे ।
