फतेहपुर । मलवा विकासखंड के कई ग्राम पंचायतों में प्राचीन मंदिर बने हुए है । जो काफी पुराने और प्राचीन कलाओं के है । मंदिर पुराने हो जाने से जर्जर अवस्था में होते चले जा रहे है । जिनके जीर्णोद्वार के लिए रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी समाजसेवी अजीत कुमार सैनी ने उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग से मंत्री जयवीर सिंह जी से दर्जनों मंदिरों का कायाकल्प करवाए जाने की मांग किया ।
पत्र के माध्यम से अजीत कुमार सैनी ने रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ झारखंडेश्वर मंदिर,अमौरा गांव के मां अंबिका देवी मंदिर,सुल्तानपुर समसाही में श्रीराम जानकी मंदिर,रैना गांव के शिव मंदिर, देवमई गांव गंगा तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर, साईं गांव के सिद्ध पीठ झारखंडेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों के कायाकल्प और जीर्णोद्वार करवाये जाने की मांग किया है ।
