फतेहपुर । आज पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन व एच एल सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटना को कम किए जाने लिए चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी यातायात लाल जी सविता एवं यातायात पुलिस द्वारा बिना फिटनेस और बिना नम्बर प्लेट लगे वाहनों, दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण न करने वाले, चार पहिया चालक द्वारा सीटबेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहनों एवं नाबालिक द्वारा ई रिक्शा चलाये जाने वाले पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए हाइवे के किनारे खड़ी वाहनों को हटवाया गया । साथ ही आम जन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गई ।
