फतेहपुर । थाना जहानाबाद पर हत्या के पंजीकृत अभियोग अ0सं0 94 /2025 धारा 103 (1) /352 बीएनएस से सम्बंधित 25,000/- रुपये के ईनामिया वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25,000/- रुपये के नकद इनाम से पुरुस्कृत किया गया ।
पुरुस्कृत होने वाले पुलिस कर्मियों में थाना जहानाबाद पुलिस टीम के उ0नि0 सतपाल सिंह थानाध्यक्ष, व 0उ0नि0 रविन्द्र कुमार ,उ0नि0 मनोज कुमार यादव,का0 अश्वनी यादव,का0 सुनील राव साहब ,एस ओजी टीम के निरी0 विनोद कुमार यादव प्रभारी हे0 का0 अनिल सिंह,हे0 का0 शैलेन्द्र कुशवाहा,हे0 का0 विपिन मिश्रा,सर्विलांस टीम के हे0 का0 रविन्द्र सिंह,का0 सनद पटेल,का0 अंकुश बाबू शामिल हैं ।
