– 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक अपनी भव्यता के साथ सम्पन्न होगा महोत्सव
– बिन्दकी का दशहरा मेला रोचक मेलों में से एक है ।
– इसके आकर्षण को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं ।
बिन्दकी/फतेहपुर । रामलीला मैदान के समीप श्री हनुमान मंदिर में श्री रामलीला कमेटी द्वारा हवन पूजन किया गया और इसी के साथ ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो गया ।
यह दशहरा महोत्सव 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 5 दिनों तक चलेगा । बताया गया कि इस बार का दशहरा महोत्सव और भी भव्यता प्रदान करेगा ।
नगर के श्री रामलीला मैदान के समीप श्री हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह परिहार आदि लोगों ने हवन पूजन किया । इसी के साथ बिन्दकी कस्बे में होने वाले पांच दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो गया ।
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि दशहरा महोत्सव 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा । जिसका हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया गया है । आने वाले समय में समय-समय पर श्री रामलीला कमेटी की बैठक होगी । जिसमें आगे की रूपरेखा और तैयारी पर चर्चा होती रहेगी ।
सर्व सम्मति से निर्णय लेकर आगे की तैयारी जारी रहेगी । बताया कि इस बार के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव को और भव्यता प्रदान की जाएगी ।
इस मौके पर संरक्षक मंडल के नरेंद्र गुप्ता,अनिल गुप्ता चार्ली,गोपाल जी गुप्ता,रामकुमार साहू,सुनील गुप्ता बाबा, अशोक गुप्ता कोल डिपो के अलावा महामंत्री दिनेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी उत्कर्ष गुप्ता,
सभासद प्रतीक शुक्ला व गुलशन गुप्ता,उपाध्यक्ष मुन्ना लाल सोनकर ,नवीन सिंह चौहान तथा कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम ओमर,मंत्री प्रेम तिवारी सुखद ओमर,दिनेश सोनकर वीरेंद्र गुप्ता छोटू उर्फ उदय,गोविंद गुप्ता चंदू गुप्ता रजत अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
