फतेहपुर । जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराने के निर्देश दिए एवं कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर न होने पाए का विशेष ध्यान रखे संबंधित अधिकारी ।
वित्त पोषण योजना (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एक जनपद एक उत्पाद,सीएम युवा विकास योजना) के तहत उद्योग स्थापना के लिए जो ऋण बैंक से स्वीकृत हो गए है । परन्तु अभी तक वितरण नही हुआ है । जिसका जल्द से जल्द वितरण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही जो आवेदन लंबित है । उनका ससमय निस्तारण कराए ।
पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन न करने पर मंडी सचिव फतेहपुर को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए । उद्यमियों द्वारा बिन्दकी में औद्योगिक विद्युत फीडर बनाने कियांग की जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विद्युत फीडर संबंधित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे ।
उन्होंने कहा कि रईस मिलर के पीसीए, यूपीएसएस, पीसीयू, कृषि उत्पादन मंडी परिषद के विभिन्न मदो के भुगतान लंबित है । संबंधित एजेंसी भुगतान का क्या स्टेट्स है कि रिपोर्ट से अवगत कराए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी ( वित्त/राजस्व),अपर जिलाधिकारी न्यायिक,उपजिलाधिकारी सदर, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता विद्युत, उद्यमियों सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
