बिन्दकी/फतेहपुर । नगर में बारिश के चलते हुए तेज जलभराव को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की है । इस मामले में उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा । जिसमें कहा गया कि नगर के बाहर पानी जाने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं है । नालों की ठीक से सफाई नहीं की गई। जिसके चलते एक दिन पहले हुई तेज बारिश में घरों के अंदर पानी भर गया । गलियां नालों में तब्दील हो गई व्यापारियों के दुकानों में पानी भर गया ।जिससे लोगों का भारी नुकसान भी हुआ है ।
जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में मंगलवार को दिन में करीब 11:30 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बिन्दकी के लोगों ने तहसीलदार अचलेश कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौपा । जिसमें कस्बे के जल भराव की समस्या को दूर करने की मांग की गई ।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर ने बताया कि एक दिन पहले सोमवार को बिन्दकी कस्बे में बारिश के कारण लगभग हर जगह भीषण जल भराव हो गया था । कहा की नालों की ठीक से सफाई नहीं की गई जिसके कारण जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई । नालों की ठीक से सफाई कराई जाए । पानी के निकास की समुचित व्यवस्था की जाए । बिन्दकी कस्बे की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है । उसके हिसाब से पानी की निकासी की व्यवस्था समुचित ढंग से की जाए । एक दिन पहले सोमवार को ही बारिश के चलते तमाम घरों तथा दुकानों में पानी भर गया था जिसमें व्यापारियों तथा अन्य लोगों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है ।
कहा कि कस्बे के मोहल्ला मुगल रोड जहानपुर मोड में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क बनाई जा रही है । लेकिन पुलिया नहीं बनाई जा रही पुलिया का निर्माण कराया जाए जिससे पानी की निकासी हो सके । वरना जल भराव और बढ़ जाएगा ।
उन्होंने बताया कि तहसीलदार अचलेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में नगर पालिका परिषद बिन्दकी के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर चर्चा की जाएगी और समस्या का निराकरण कराया जाएगा ।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता उर्फ अन्नू, मीडिया प्रभारी बृजेंद्र कुमार उर्फ अज्जू ओमर विकास तिवारी उर्फ रिंकू,अनूप अग्रवाल, रितिक ओमर, मोहम्मद इम्तियाज, बउवन गुप्ता,विजय कुमार, सुमित सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
