– रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड व कैशमीमो न होने पर एक दूकान का लाइसेंस निलंबित
फतेहपुर । बहुआ क्षेत्र की उर्वरक एवं बीज दूकानों का निरीक्षण सत्येंद्र सिंह उप निदेशक कृषि,नरोत्तम कुमार जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया । रेट व स्टॉक बोर्ड न होने व किसानों को कैश मेमो न देने के कारण प्रताप फर्टीलाइजर कस्बा बहुआ और कृषि सेवा केंद्र कस्बा बहुआ के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) निलंबित किया गया व लोधी एग्रिजंक्शन कस्बा बहुआ को बीजों के बिल व कैश मेमो न दिखाने के कारण बीज अनुज्ञप्ति (बीज लाइसेंस) निलंबित किया गया ।
जनपद के सभी उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी विक्रताओं को पुनः निर्देशित किया गया कि उर्वरकों का विक्रय निर्धारित दरों पर ही करें अन्य उत्पादों की टैगिंग न करें, प्रतिष्ठान पर रेट व स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से अद्यतन करें व किसान भाइयों को बिल/कैशमेमो अनिवार्य रूप से निर्गत करें । किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत की पुष्टि होने पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी ।
