कानपुर । सरसौल में एक जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालय खुल गए हैं । वही पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय दिबियापुर सरसौल में बालक व बालिकाओं का विशेष स्वागत किया गया । शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाया और उनके ऊपर फूल बरसाए जिसके बाद मध्याह्न भोजन में बच्चों को गर्मागरम खीर परोसी गई ।
वही पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय दिबियापुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक एक जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । इसी दिन से ‘स्कूल चलो अभियान’ की भी शुरुआत हुई है । एक जुलाई को बारिश होने पर भी बालक व बालिकाए उत्साह से स्कूल पहुंचे ।
वही कई बच्चे अभिभावकों के साथ भी स्कूल पहुंचे वही इस अवसर पर अंजलि शुक्ला ,अंजुम बेगम ,डॉ. कनीज फातिमा,तनु यादव, प्रियंका बाजपेयी,प्रीती पांडेय,साधना सिंह शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय में उपस्थित रहे ।
