कानपुर । कमिश्नर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के घाटूखेड़ा गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया हैवही पीड़िता ने अपने जेठ और जेठानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।
मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपने जानवर खोलने गई थी । उसकी भैंस जेठ के घर के पास चली गई । वहां दोनों भैंसें आपस में लड़ने लगीं । जेठ राजन ने पीड़िता की भैंस को लाठी से मारना शुरू कर दिया । जब पीड़िता ने उन्हें रोका तो राजन गालियां देने लगे इस दौरान जेठानी अंजू भी वहां आ गई । दोनों ने मिलकर पीड़िता को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारा इस हमले में पीड़िता का सर फट गया और खून बहने लगा । जेठ राजन ने पीड़िता के बाल पकड़कर उसे घसीटा,जिससे उसके कपड़े भी फट गए । वही पीड़िता ने महाराजपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है । वही महाराजपुर थाना प्रभारी बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज के लिए मामले की जांच की जा रही है ।
