कानपुर । नरवल तहसील के सभागार में उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की । बैठक में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया । एसडीएम ने बीएलओ को मतदाता सूची से जुड़े दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने फील्ड वेरिफिकेशन और बीएलओ एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस करने की प्रक्रिया समझाई । साथ ही निर्वाचन संबंधी कार्यों को नियमित रूप से करने का निर्देश दिया ।
वही एसडीएम विवेक कुमार मिश्र ने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी । उन्होंने बीएलओ को मतदाताओं से उचित व्यवहार करने का निर्देश दिया प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य स्वस्थ और निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार करना था । कार्यक्रम में तहसीलदार विनीता पांडेय,नायब आशीष कुमार,कानूनगो और लेखपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
