बिन्दकी/फतेहपुर । बारिश के दौरान गली में बच्चे और युवा के नहा रहे थे तभी अचानक कच्चे गारे तथा पक्की ईंट से बनी दीवार ढह गई । जिसके मलबे में पांच लोग घायल हो गए । हड़कंप मच गया मौके पर भीड़ लग गई । एक बच्चे सहित दो गंभीर घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार के नगर के मोहल्ला जहानपुर के मोहल्ला जहानपुर में बारिश के दौरान सोमवार को दिन में करीब 2:30 बजे मोहल्ले के बच्चे और युवक गली में नहा रहे थे । तभी अचानक नईम के प्लाट के मिट्टी के कच्चे गारे तथा पक्के ईंट से बनी दीवार ढह गई । जिसके मलबे में जहानपुर मोहल्ले के रहने वाले अयान उम्र 5 वर्ष पुत्र मोहम्मद आरिफ, सचिन उम्र 30 वर्ष पुत्र अशोक, अरहान उम्र 10 वर्ष पुत्र मुन्ना, जैद उम्र 14 वर्ष पुत्र मुन्ना तथा अरुण उम्र 20 वर्ष घायल हो गए । जिसमें गंभीर घायल अयान तथा सचिन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
