फतेहपुर । अर्चना अग्निहोत्री उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन 17 जून 2025 के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के पत्र के द्वारा 07 फरवरी 2025 को समय 10.30 बजे स्थान खमई बाबा मंदिर हुसेनगंज के पास, तहसील सदर जिला फतेहपुर में दुर्घटनाकारी अनुबन्धित बस लखनऊ क्षेत्र, रायबरेली डिपो बस संख्या यू०पी०- 33 सी0टी0 5071 से घटित दुर्घटना में घायल/मृतक हनुमन्त सिंह यादव पुत्र जगरूप सिंह निवासीगण अलावलपुर मजरे लोहारी थाना हुसेनगंज, तहसील सदर फतेहपुर की मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु निर्देशित किया गया है । अतः दिये गये निर्देश के क्रम में प्रकरण की मजिस्ट्रियल जाँच की जा रही है। अतएवं सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मेरे न्यायालय /कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित या मौखिक साक्ष्य अथवा अपना बयान आदि अंकित कराना चाहे तो 14 जुलाई 2025 तक अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालय अवधि में प्रस्तुत कर सकते हैं ।
