फतेहपुर । जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 04,05 एवं 06 जुलाई 2025 को अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना,सेक्टर-9, अमर शहीद पथ, लखनऊ में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । जनपद के अधिक से अधिक आम उत्पादक कृषक प्रतिभाग करें । उत्कृष्ट उत्पादकों को पुरस्कृत किया जायेगा एवं बागवान आम बिक्री हेतु अपना स्टाल में आकर्षक पैकिंग में आम का विक्रय कर सकते है । कार्यक्रम का उद्घाटन 4 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रातः 10:00 बजे किया जायेगा । जनपद से इच्छुक कृषक के जाने हेतु बसें उपलब्ध करायी जायेगी 04 जुलाई 2025 को लखनऊ बाईपास फतेहपुर एवं रोटी चौराहा अमौली से लखनऊ एक बस प्रात 05:30 बजे जाएगी ।
संपर्क- धर्मेन्द्र सिंह स० उ०नि० (7652088495),
पंकज कुमार पटेल स० उ0नि0 (9140136988) 05 जुलाई 2025 लखनऊ बाईपास फतेहपुर एवं राधानगर चौराहा फतेहपुर से प्रातः 05:30 बजे लखनऊ जाएगी ।
संपर्क– डॉ० सुनील कुमार स० उ०नि० (9452073794),
अखिलेश सिंह उ० नि० (8756291705),
श्री मयंक राज स० उ०नि० (9919779564),
शब्बीर हुसेन क्षेत्र प्रभारी (9450261275) से संपर्क कर सकते है ।
जनपद के कृषक अपने साधन से अथवा उपरोक्त बसों से आम महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते है ।
