कानपुर । कानपुर कमिश्नरेट थाना के नरवल क्षेत्र में थरेपाह गांव में चार माह पूर्व इंडियन ऑयल की बरौनी पाइपलाइन से डीजल चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की ।
वही चार माह पूर्व महाराजपुर व नरवल से होकर निकली इंडियन आयल की बरौनी-कानपुर तेल पाइप लाइन को नरवल के थरेपाह गांव के बीच क्षतिग्रस्त कर तेल चोरी की घटना हुई । कई दिनों से पाइप लाइन में प्रेशर कम होने से इंडियन आयल अधिकारियों को संदेह हुआ तो छानबीन चालू हुई ।
इंडियन ऑयल के सहायक प्रबंधक नीरज रस्तोगी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की इससे पहले टीम ने मामले में फर्रुखाबाद कमालगंज के सिंगुरापुर निवासी रोहित, कमालगंज वार्ड नंबर 9 गांधी नगर के भाईजी गुप्ता व घाटमपुर के बलहापारा जहांगीराबाद के रहने वाले उज्जवल शर्मा, फर्रुखाबाद कमालगंज के सुभाष नगर निवासी 27 वर्षीय राहुल दुबे और फर्रुखाबाद के जहानगंज कंधरापुर के रहने वाले 22 वर्षीय सुमित चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया था ।
वही मामले में फरार चल रहे आरोपित गौरव उर्फ शनि गुप्ता पुत्र स्व. प्रमोद कुमार गुप्ता निवासी ग्राम कमालगंज थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद उम्र करीब (33) वर्षीय को गिरफ्तार के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,कोर्ट के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया ।
