कानपुर । प्रेमपुर गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई । सीएचओ दीपाली सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों,आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ जागरूकता रैली निकाल वही सीएचओ दीपाली सिंह ने जानकारी दी कि एक जुलाई से शुरू हुआ । यह अभियान संक्रमण की पहचान और नियंत्रण पर केंद्रित रहेगा । इस दौरान घर-घर जाकर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी । अभियान में व्यक्तिगत स्वच्छता ,हाथ धोने की सही विधि और जलभराव रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में एएनएम कांति देवी,आशा कार्यकर्ता शोभा, अनीता, मीना और सुधा मौजूद रहीं । स्कूल की अध्यापिका दीपिका और लक्ष्मी के साथ स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय रहे ।
