– कब्जे से एक देशी तमंचा व दो कारतूस,चोरी की एक बकरा व एक अदद मोटर साइकिल बरामद
फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 01 जुलाई को थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग एक अभियुक्त मुकेश गिहार पुत्र चेतराम गिहार उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मोहल्ला गढी थाना शिवराजपुर जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा अभियुक्त पिन्टू गिहार पुत्र महेश गिहार निवासी कंजरन डेरा मजरे नोनारा थाना जहानाबाद मौके से फरार हो गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक बकरा, एक देशी तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,3 चोरी की एक अदद मोटर साईकिल HF डिलक्स चेचिस नं0 MBLHAW144L9J03118 बरामद किया गया ।
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0सं0 98/2025 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह थाना जहानाबाद व 0उ0नि0 रवीन्द्र कुमार,उ0नि0 नारद कुमार भारती,उ0नि0 प्रवीण कुमार यादव ,उ0नि0 प्रशान्त मिश्रा,का0 राहुल शर्मा,का0 अनुराग यादव शामिल हैं ।
