बिन्दकी/फतेहपुर । पड़ोसी गांव दूध लेने गया युवक वापस लौटते समय अपने गांव के समीप नहर पुल की रेलिंग में बैठ गया ।अचानक वह नहर के अंदर गिर गया । जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह डूब गया । लोगों ने काफी प्रयास कर बाहर निकाला । गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई । शव गांव आया तो परिजनों में हड़कंभ मच गया परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के डेहरिया गांव के समीप नहर पुल की रेलिंग में गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे ज्ञानेंद्र पटेल उर्फ जेम्स उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र वीरेंद्र पटेल बैठा हुआ था । तभी अचानक नहर में गिर गया । जिसके चलते वह पानी में डूब गया । नहर में गिरने से सिर में पत्थर की चोट भी लग गई । जिसके चलते हालात और गंभीर हुई । लोगों में हड़कंप मच गया । काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला । गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया । चिकित्सा में प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया । जिला अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया । युवक का शव डेहरिया गांव आया तो परिजनों में हड़कंप मचा रहा परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे ।
बताया जाता है कि मृतक युवक गुरुवार की सुबह दूध लेने के लिए पड़ोसी गांव दरियापुर गया था । दूध लेने के बाद वापस अपने गांव डेहरिया जा रहा था । तभी वह दरिया गांव के समीप नहर पुल के रेलिंग में बैठ गया । अचानक वह नहर में गिर गया जिसके चलते डूबने से और सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई ।
