कानपुर । सरसौल कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है । वही उप जिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा व महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने सरसौल कस्बा स्थित इमामबाड़ा का निरीक्षण किया ।
एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बतायाकि ताजियों की ऊंचाई मानकों के अनुरूप होनी चाहिए । रास्तों में बिजली के तारों या अन्य बाधाओं का आकलन पहले से कर लिया जाए ताकि जुलूस के दौरान कोई व्यवधान न हो । जुलूस मार्गों और आसपास की छतों पर पत्थर ईंट खाली बोतलें या अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं होनी चाहिए । कोई भी गैर-परंपरागत कार्य नहीं किया जाएगा ।
वही निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पीस कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की अपील की । इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की । उन्होंने कहा कि ताजिया नए रूट से नहीं निकाली जाएगी । उन्होंने शांतिपूर्ण, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व को मनाने की अपील की है । निरीक्षण के दौरान सरसौल चौकी प्रभारी एसआई रवि शंकर,आशीष एसआई,विष्णु कुमार एसआई सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
