बिन्दकी/फतेहपुर । गाँधी इण्टर कालेज जोनिहाँ-फतेहपुर की प्रबन्ध समिति का चुनाव दो जुलाई को विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ । जिसमें प्रबंधक सहित संपूर्ण कार्यकारिणी एवं पदेन सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ ।
संस्था के आम सभा के समस्त अर्ह सदस्यों की उपस्थिति में वैधानिक प्रक्रिया के अनुरुप जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में नियुक्त सह० जि० वि० नि० फतेहपुर अविनाश कुमार आनन्द व संस्था की ओर से चुनाव अधिकारी के रुप में नियुक्त अरुण कुमार द्विवेदी (एडवोकेट) के निर्देशन में शान्ति पूर्ण व विधिक रीतनीति से विद्याालय प्रबन्ध समिति के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी । चुनाव में किसी प्रकार कोई विरोधाभास किसी सदस्य द्वारा नही उत्पन्न किया गया ।
नामांकन पत्र भरे गये,सभी नामांकन पत्रों में प्रस्तावकों ने संस्था के पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव व अनुमोदन बारी-बारी से करते हुए सम्पूर्ण प्रबन्ध समिति का विधिवत सौहादर्य पूर्ण ढंग से चुनाव पूरा किया । विद्यालय की इस नवगठित प्रबन्धकार्यकारिणी में इस बार दो महिला सदस्यों को पदाधिकारी के रुप में चयन किया गया । संस्था में मुख्य रुप से पाँच पदाधिकारियों का चयन किया गया ।जिसमें प्रकाश चन्द्र शुक्ल को अध्यक्ष,विनोद कुमार तिवारी-उपाध्यक्ष, अखिलेश कुमार त्रिपाठी-प्रबन्धक, श्रीमती मेनका-उप-प्रबन्धक व विजय कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष के पदों पर चयनित किया गया । प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों के चयन के उपरान्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था के सदस्यगणों द्वारा मिठाई खिलाकर व माला फूल पहनाकर अग्रिम पाँच वर्षीय कार्यकाल के लिए अपनी-अपनी शुभकामनाऐं व बधाईयाँ दीं गयी ।
बताते चले कि अखिलेश कुमार त्रिपाठी द्वारा पिछले दो वर्षों से विद्यालय हित में अनेक बाधाओं को पार करते हुए संस्था में कई साकारत्मक बदलाव किये । विद्यालय कर्मचारियों के कई वर्षों के लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया व शासन स्तर तक पैरवी करके विद्यालय के कई विवादों का शमन कराया गया । जिससे प्रसन्न होकर संस्था के समस्त सदस्यों ने नि र्विरोध रुप से व सर्वसम्मति से अखिलेश त्रिपाठी को संस्था के कर्ताधर्ता प्रबन्धक के रुप में आसीन किया ।
