फतेहपुर । नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत माह मार्च 2025 की डेल्टा रैकिंग निर्गत की गयी ।
नीति आयोग की माह मार्च 2025 की डेल्टा रैकिंग में देश के कुल 112 आकांक्षी जिलों मे से फतेहपुर उ0प्र0 को समग्र श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया । इसके अतिरिक्त जनपद फतेहपुर को माह मार्च 2025 में शिक्षा के क्षेत्र में द्वितीय तथा कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में चतुर्थ रैंक प्राप्त हुई है । आकांक्षी जनपद कार्यक्रम 2018 से जनपद में लागू है । इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 5 विषयागत क्षेत्र यथा स्वास्थ्य एवं पोषण,शिक्षा,कृषि एवं जल संसाधन के आधारभूत संरचना एवं वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास के कुल 49 मुख्य संकेतांकों की मासिक समीक्षा की जाती है । समग्र रूप से 49 संकेतांको के प्रगति में जिले में सकारात्मक वृद्धि प्राप्त की गयी है ।
आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अन्तर्गत विषयागत क्षेत्र यथा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, आधारभूत संरचना तथा वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास में अच्छा कार्य किये जाने एवं सुधार किये जाने पर जनपद को समग्र रूप से द्वितीय रैंक प्राप्त हुई है ।
