कानपुर । सरसौल कस्बे में बीती रात गुरुवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया । इस दौरान एक 8 वर्षीय बच्चा शाद अपने परिवार से बिछड़ गया । उसने अपना शाद पुत्र जाकिर बताया उसने बताया कि उसका घर सरसौल है । रात्रि गस्त में निकली सरसौल चौकी की पुलिस टीम ने एसआई आशीष कुमार और एसआई विष्णु कुमार को रास्ते में एक रोता हुआ बच्चा मिला । पुलिस ने गाड़ी रोककर बच्चे से बात की । बच्चे ने अपने घर के बारे में जानकारी दी । पुलिस टीम ने बच्चे को बाइक पर बिठाकर उसके घर पहुंचा दिया ।
वही बच्चे को सकुशल देख परिवार के लोग बहुत खुश हुए । उन्होंने पुलिस टीम का बहुत धन्यवाद दिया परिवार ने कहा कि पुलिस की तत्परता से उनका बच्चा सुरक्षित वापस मिल गया है ।
