फतेहपुर । शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख और निरंजनी अखाड़ा के महंत मधुराम शरण शिवाजी ने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मलवा ब्लाक के रामपुर गांव में बैठक कर हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया ।
इस बैठक में हिंदूवादी संगठनों के नेता और स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे । उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना शस्त्र के हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती । उन्होंने कहा कि हिंदू हितों की बात केवल मंचों तक सीमित रह गई है । जबकि जमीनी स्तर पर इस दिशा में प्रभावी कार्य नहीं हो रहा ।
महंत शिवा जी ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को मिटाने की आवश्यकता है । उन्होंने हिंदुओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और राष्ट्रहित में आगे आएं ।
इस मौके पर विद्याप्रकाश अग्निहोत्री (समाजसेवी) शिवाकांत तिवारी (पूर्व मण्डल महामंत्री भाजपा मलवा),अजीत कुमार सैनी (भाजपा नेता),विकास तिवारी (समाजसेवी भाजपा नेता), राहुल अग्निहोत्री, सत्यम अग्निहोत्री, शिवम सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।
