फतेहपुर । आज संचारी अभियान की कार्ययोजना के अनुसार 2122 विधालयों में माता समूह एवं रसोईयो के साथ बैठक आहूत करते हुयें संचारी रोगो के बारे में चर्चा की गयी । संचारी अभियान की कार्ययोजना के अनुसार 168 माध्यमिक विधालयों में दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों,जल जनित रोगो तथा एक्यूट डायरियल डिजीजेज (दस्त रोग) से बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लियें विधालय में अध्ययन रत् समस्त छात्र /छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा अभिभावकों से भी दो पक्तियों में टिप्पणी लिखने का आग्रह किया गया । साथ ही विधालय में अध्ययनरत् समस्त छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को सामूहिक शपथ / प्रतिज्ञा दिलायी गयी ।
पचांयत्त विभाग के द्वारा संचारी अभियान की कार्ययोजना के अनुसार 11 ग्रामों मे प्रभात फेरी व संवेदीकरण बैठके, 34 ग्रामों में झाडियों की कटाई,41 ग्रामों में नालियों की सफाई,जल भराव का निस्तारण ,कचरा निस्तारण, 04 इण्डिया मार्क 2 हैण्ड पम्प व 03 प्लेटफार्म मरम्मत का कार्य एवं जनजागरूकता का कार्य कराया गया ।
संचारी अभियान की कार्ययोजना के अनुसार 31 ग्राम पंचायतो में रोडेन्टस से बचाव हेतु संवेदीकरण बैठक का आयोजन किया गया ।
आज संचारी अभियान की कार्ययोजना के अनुसार 26 ग्रामों में संवेदीकरण बैठकें करते हुयें 61 सूकर पालको का संवेदीकरण किया गया ।
आज संचारी अभियान के सापेक्ष 15 ग्रामों में आशा द्वारा वेक्टर जनित रोग के प्रति जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा का कार्य किया गया एवं रैलियां निकाली गयी । दस्तक अभियान हेतु आशा कार्य कत्रियो के द्वारा कार्ययोजना बनाने का कार्य किया गया तथा सांय काल जिलाधिकारी को दैनिक प्रगति रिपोर्ट का प्रेषण किया गया ।
दस्तक अभियान के प्रति स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आगनवाडी कार्यकत्रियों के संवेदीकरण का कार्य एवं दस्तक अभियान की कार्य योजना पर कार्य किया ।
समस्त नगर पालिका एंव नगर पचांयतो के द्वारा संचारी अभियान की कार्ययोजना के अनुसार 10 क्षेत्रो का चयन करते हुयें एण्टीलार्वा, नालियो की सफाई,कचरा निस्तारण,असुरक्षित जल स्त्रोतो का चिन्ही करण,स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का कार्य कराया गया । सायं काल फांगिग प्रस्तावित ।
