बिन्दकी/फतेहपुर । सड़क दुर्घटना में घायल रिटायर्ड पशुधन प्रसार अधिकारी की मौत हो गई । मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया ।
बताते चले कि एक दिन पहले शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत पहरवापुर गांव के समीप कोरसम रोड में दो बाईकों में टक्कर हो गई थी जिसमें एक बाइक में सवार रिटायर्ड पशुधन प्रसार अधिकारी इंद्र भवन सिंह उम्र लगभग 70वर्ष निवासी श्रीधर राइस मिल परिसर कुंवरपुर रोड कस्बा बिन्दकी गंभीर घायल हो गए थे। जिनका इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था । एक पैर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया था । परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे । जहां पर रिटायर्ड पशुधन प्रसार अधिकारी इंद्र भवन सिंह की मौत हो गई । मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया ।
