फतेहपुर । विकास खण्ड देवमई के ग्राम सभा गंगचौली बुजुर्ग के गवरमेंट कम्पोजिट स्कूल गंगचौली बुजुर्ग मे खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीण शुक्ला जी के नेतृत्व एवं निर्देशन मे स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक डॉ० सुनील कुमार तिवारी,(पूर्व एकेडमिक रिसोर्सपरसन ) द्वारा अनोखी पहल की गयी । गांव के प्रत्येक गणमान्य व्यक्तियों, नुक्कड़,दुकानों ट्यूबेल,खेतो मे जाकर परिवार सर्वें के अनुसार कक्षा 01 से 08 मे प्रवेश लेने वाले बच्चो क़ो चिन्हित कर के उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताकर शिक्षा के महत्त्व क़ो समझाया गया और बच्चो से काम न करा कर सरकारी स्कूल मे एडमीशन कराकर पढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया । साथ ही संचारी रोगों के रोकथाम के लिए जागरूक किया गया गांव के निवासियों ने इस पहल का स्वागत और समर्थन भी किया ।
कम्पोजिट स्कूल गंगचौली बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक डॉ0 सुनील कुमार तिवारी, सहायक शिक्षिकाएं अल्का वर्मा, सुनीता वर्मा अंतिमा सिंह, मोनी गुप्ता,ग्राम प्रधान सौरभ पाण्डेय,प्रबंध समिति अध्यक्ष रामनरेश, छाया राठौर,अभिभावक एवं बच्चे ने भी उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया । घर – घर साक्षरता लें जायेंगे,जागरूक सभी क़ो बनाएंगे । सबको संदेश दो,हमें पढ़ने दो, के नारे भी सभी ने लगाया
