फतेहपुर । शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसील खागा के सभागार में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ ।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरासत, भूमि विवाद/ अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक,लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए ।
उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जन शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए ।
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से फीड बैक भी लें खागा तहसील अन्तर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 304 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 35 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से सम्बंधित शिकायतों को सुना और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर निस्तारण करे ।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी,एसओसी चकबंदी,जिला विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
