कानपुर । नरवल तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । वही समाधान दिवस में कुल 137 शिकायतें दर्ज की गईं । इनमें राजस्व विभाग से 84,पुलिस विभाग से 14, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संयुक्त 9, विकास विभाग से 14, चकबंदी से 10,समाज कल्याण से 3 और पूर्ति विभाग,लोक निर्माण विभाग तथा सीएमओ से एक-एक शिकायत थी ।
मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया । वही समाधान दिवस में भीतरगांव ब्लॉक के तेलियावर ग्राम धारमपुर के दिव्यांग चिन्चू तिवारी ने ग्राम प्रधान राजेश निषाद पर गंभीर आरोप लगाया । उन्होंने बताया कि प्रधान ने एक वर्ष पहले आवास दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपए लिए थे । न तो आवास मिला और न ही रुपए वापस किए गए । रुपए मांगने पर प्रधान ने गाली-गलौज की । एडीएम ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं ।
वही संपूर्ण समाधान दिवस पर 137 शिकायतें में 7 का मौके से निस्तारण कर दिया गया है । वही पांच प्रकरण में में निस्तारण के लिए मौके पर टीम गठित कर भेजी गई । एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी शिकायतों का संज्ञान लिया गया है । पांच प्रकरणों में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है । कार्यक्रम में तहसीलदार विनीता पांडे,नायब तहसीलदार शिखा और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
