बिन्दकी/फतेहपुर । कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 219/2025 धारा 64(1) /137(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट 2012 के अभियुक्त नीरज कुमार सोनकर पुत्र अनिल कुमार उर्फ गौतम निवासी ग्राम गंगौली थाना बिन्दकी कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
मुखबिर की सटीक सूचना पर उप निरीक्षक रोहित कुमार व हमराही त्रिवेंद्र ने सैमसी मोड़ से सौ मीटर पहले बने कब्रिस्तान के पास से उस समय गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया । जब वह कही जाने की फिराक में खड़ा था । जामा तलाशी में अभियुक्त के पास से सिर्फ पहनने वाले कपड़े बरामद हुए है । अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्त नीरज कुमार सोनकर को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
