बिन्दकी/फतेहपुर । रात में फर्राटा पंखे के करंट में चिपक कर पति की मौत हो गई । जब कि पति को करंट से दूर करने में उसकी पत्नी भी करंट के चपेट में आ गई जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । हालांकि काफी देर चले उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ तो परिजन उसे घर वापस ले गए ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार की देर रात को घर के अंदर फर्राटा पंखे के करंट में राम सजीवन उम्र लगभग 35 वर्ष चिपक गए । उनकी पत्नी कमला देवी उम्र 30 वर्ष पति को करंट से दूर करने के लिए कोशिश किया तो वह भी करंट में चिपक गई । करंट में चिपकने से राम सजीवन की मौत हो गई । जबकि उनकी पत्नी कमला देवी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे भर्ती कराया गया । हालांकि पत्नी की हालत में सुधार होने पर परिजन उसे वापस घर ले गए । राम सजीवन की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा परिजन रो- रोकर बेहाल हो रहे थे । गांव के सभी लोग घटना पर दुख जता रहे थे ।
