फतेहपुर । राष्ट्रीय संगठन नमो नमो मोर्चा भारत द्वारा आलोक त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष और रहमत अली को फतेहपुर जनपद का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
डॉ० वी० के० साहु ने दोनों पदाधिकारियों को मुंह मीठा कर कर मानोनयन पत्र अपने कार्यालय पर देते हुए कहा आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास की दोनों पदाधिकारी राष्ट्रहित में कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे । ढेर सारी मंगल शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए डॉ० वीके साहू ने दोनों का मुंह मीठा कराया ।
इस मौके पर उनके ईस्ट मित्रों सहित लोगों ने भी शुभकामनाएं दिया ।
भविष्य के लिए सामाजिक और राष्ट्र निर्माण कार्यों के लिए अपेक्षाएं की और पद की प्रतिष्ठा और नैतिकता बनाए रखते हुए संगठन की वृद्धि और विकास के लिए पोषक एवं रचनात्मक कार्य हमेशा करते रहने कहा ।
