फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र 2025–26 में पूर्वदशम/ दशमोत्तर (कक्षा– 11-12) छात्रवृति योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति /सामान्य वर्ग के छात्रों हेतु छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित पाठ्यक्रमों का डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन,लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन से वितरण हेतु समय सारिणी जारी की गई है ।
प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना है । जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थाये) एवं मास्टर डाटा मे सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करने का 1 जुलाई 2025 से 05 अक्टूबर 2025 तक ।
छात्र स्तर से ऑनलाइन आवेदन आदि की प्रकिया
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जाना का दिनांक 02 जुलाई 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक ।
छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन को फाइनल सब्मिशन एंव प्रिंन्टआउट किया जाने का 03 जुलाई 2025 से 31 अक्टूबर 2026 तक ।
ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र /छात्राओं द्वारा वांछित संलग्लकों सहित विद्यालय में जमा किया जाने का 03 जुलाई 2025 से 04 नवंबर 2025 तक ।
छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना,अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 03 जुलाई 2025 से 06 नवम्बर 2025 तक ।
त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों /संस्था के स्तर से सही करने का दिनांक 18 नवंबर 2025 से 21 नवंबर 2025 तक ।
छात्र/छात्रा द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करके हार्ड कॉपी समस्त वांक्षित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना–त्रुटि संशोधन के पश्चात विलंबतम 23 नवंबर 2025 तक ।
त्रुटियों को ठीक करके छात्र द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों का विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखों से मिलान करके ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना का 18 नवंबर 2025 से 26 नवंबर 2025 तक ।
अतः जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया जाता है कि अपने स्तर से समय सारिणी अनुसार ससमय छात्र/छात्राओं को अवगत कराना सुनिश्चित करें ।
